Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: स्नैपचैट पर दोस्ती कर नाबालिग को भगाकर ले गया युवक, पुलिस ने ढूंढ निकाला, आरोपी गिरफ्तार

India-1stNews





बीकानेर@ नाबालिग लड़की को बहला -फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में बज्जू पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। साथ ही नाबालिग लड़की को दिल्ली से दस्तयाब किया है। 

पुलिस के अनुसार 13 जून 2025 को बज्जू थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने रिपोर्ट पेश की कि उसकी नाबालिग लड़की 10 जून 2025 को दोपहर को घर से बिना बताये कहीं चली गई है। जिस पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान थानाधिकारी आलोक सिंह द्वारा शुरू किया गया। थानाधिकारी आलोक सिंह मय टीम द्वारा लड़की के तलाश के प्रयास शुरू किये। नाबालिग लड़की सोशल मीडीया प्लेटफार्म (स्नैपचैट) पर दिल्ली निवासी एक लड़के के सम्पर्क में आई, जिसके बारे में लड़की के परिजनों को भी पता नहीं था तथा दोनों केवल सोशल मीडीयो प्लेटफार्म से ही एक दूसरे से बातचीत करने लग गये। दिल्ली निवासी युवक कुणाल 10 जून 2025 को दोपहर को बज्जू थाना क्षेत्र से लड़की को बहला फूसलाकर भगाकर ले गया तथा जाते वक्त लड़की द्वारा अपने फोन से सोशल मीडिया प्लेटफार्म से रिकार्ड हटा दिया था। पुलिस टीम द्वारा तलाश के लिए हर सम्भव प्रयास करते हुए साईबर तकनीकी से नाबालिक लड़की को दिल्ली से दस्तयाब किया गया तथा नाबालिग लड़की को भगाकर ले जाने वाले आरोपी युवक कुणाल पुत्र राजेश कुमार पटवा निवासी करावल दिल्ली को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी युवक कुणाल से पूछताछ जारी है। 

कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी आलोक सिंह, हरीराम हैड कानिस्टेबल, डालुराम हैड कानिस्टेबल, रामेश्वरलाल कानिस्टेबल, जोगेन्द्र कानिस्टेबल शामिल थे। कार्रवाई में कांस्टेबल जोगेन्द्र की नाबालिक लड़की को ट्रेस आउट करने के साथ-साथ आरोपी को चिन्हित करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement