Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर में बुजुर्ग दंपत्ति के शव मिलने का मामला लग रहा डबल मर्डर का, मोर्चरी के सामने प्रदर्शन, आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग

India-1stNews




बीकानेर@ शहर के मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र के सेक्टर 4/11 में मंगलवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक बंद मकान से बुजुर्ग दंपति के रक्तरंजित शव बरामद हुए। मृतकों की पहचान 75 वर्षीय गोपाल वर्मा और उनकी 72 वर्षीय पत्नी निर्मला वर्मा के रूप में हुई है।

स्थानीय निवासियों के अनुसार, बीते दो-तीन दिनों से दंपति नजर नहीं आए थे और न ही किसी से संपर्क हो पाया था। जब घर से कोई हलचल नहीं दिखी, तो पड़ोसियों ने शक के आधार पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब दरवाजा खोला, तो अंदर दोनों के शव खून से सने हुए हालत में पाए गए।

प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। बताया जा रहा है कि मृतक दंपति का एक बेटा नोएडा में और दूसरा विदेश में रहता है। वारदात को अंजाम कैसे दिया गया और किसने दिया, इसको लेकर पुलिस अभी स्पष्ट तौर पर कुछ नहीं कह रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है।

इस हत्याकांड को लेकर कुम्हार समाज में भारी आक्रोश है। समाज के सैकड़ों लोग पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी के बाहर एकत्र होकर धरने पर बैठ गए हैं। उनका कहना है कि जब तक हत्यारों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, वे शव नहीं उठाएंगे। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया और जल्द कार्रवाई की मांग की।वहीं फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है। घटना से इलाके में शोक और भय का माहौल व्याप्त है।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement