Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: दो दिनों से लापता मासूम बच्चे का शव नहर में मिला

India-1stNews




बीकानेर@ सत्तासर गांव से दो दिन पहले लापता हुए चार साल के बच्चे का शव इंदिरा गांधी नहर में मिला है। एसडीआरएफ की टीम ने शव को बाहर निकाला। ये बच्चा मंगलवार दोपहर करीब एक बजे घर से लापता हुआ था। घर वाले परिजनों के यहां और आस-पास के गांवों में ढूंढ़ते रहे लेकिन अब वो नहर में मृत अवस्था में मिला है।

अजान खा (4 साल) पुत्र लाल खा मंगलवार दोपहर एक बजे अपने घर पर नहीं था। घरवालों ने आनन-फानन में पहले पड़ोसियों के यहां ढूंढा और आस-पास के खेतों में देखा लेकिन बच्चा नहीं मिला। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। बच्चे के पैरों के निशान इंदिरा गांधी नहर के पटरे तक नजर आए।

इंदिरा गांधी नहर में गिरने की आशंका को देखते हुए परिजनों ने छतरगढ़ पुलिस को सूचना दी। थानाधिकारी भजनलाल लावा ने एसडीआरएफ टीम बीकानेर से संपर्क किया। एसडीआरएफ का रेस्क्यू ऑपरेशन इंदिरा गांधी नहर में चला। गुरुवार को ये बच्चा मिल गया।

बच्चा नहर तक कैसे गया? इसकी छानबीन की जा रही है। महज चार साल का बच्चा अपने घर से नहर के पटड़े तक पैदल आ गया और नहर में गिर गया। इस पूरे घटनाक्रम पर पुलिस जांच कर रही है। अब पुलिस ने उसका शव मोर्चरी में रखा है, जहां पोस्टमॉर्टम होगा। इसके बाद ही परिजनों को सौंपा जाएगा।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement