Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: फोन पर एक गलत लिंक पर किया क्लिक और अकाउंट से निकल गये 30 लाख से ज्यादा रूपए

India-1stNews




बीकानेर@ मोबाइल पर एक गलत लिंक पर क्लिक करना एक युवक को महंगा पड़ गया। उसका मोबाइल हैक हो गया और उसके अकाउंट से तीस लाख रूपए से अधिक हड़प लिए। नयाशहर थाने में साले की होली निवासी कमल किशोर शर्मा पुत्र लालचंद शर्मा ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। परिवादी ने पुलिस को बताया कि उसके मोबाइल पर एक लिंक द्वारा किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसका फोन हैक कर लिया। उस शातिर ने क्रेडिट कार्ड से धोखाधड़ी पूर्वक मोबाइल को एक लिंक द्वारा हैक कर कुल 23 ट्रांजेक्शन कर लिए जिसमें उसके अकाउंट से तीस लाख छियालीस हजार आठ सौ इठानवे रूपए चार पैसे की राशि एमेजोन इंडिया को ट्रांसफर कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल हंसराज ने को जांच दी है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement