Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

गंगाशहर: रेलवे ट्रैक पर मिला व्यक्ति का शव

India-1stNews




बीकानेर@ गंगाशहर थाना क्षेत्र एक अधेड़ की ट्रेन की चपेट में आ जाने से दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई। हादसे के बाद उसका शव पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। 

जानकारी के अनुसार घड़सीसर गांव के पास पुलिया के निकट से गुजर रही रेलवे लाइन पर अधेड़ का शव मिला है। माना जा रहा है कि ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी। मौत कैसे हुई? इसकी जांच पड़ताल की जा रही है। घटना की सूचना पर गंगाशहर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को रेल पटरी से हटाकर किनारे रखवाया गया। खादिमतगार खादिम सोसायटी और असहाय सेवा संस्थान के सेवादार हाजी जाकिर, हाजी नसीम, सोयेब, असहाय सेवा संस्थान के राजकुमार खडगावत,ताहिर हुसैन,मो जुनैद,अब्दुल सतार ने मौके पर पहुंचकर खून से लथपथ शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी तक पहुंचाया। शव आशीष नगर निवासी माणक चंद का है। जिसकी उम्र करीब पचास साल है। उसके परिजनों को सूचना दी गई है। परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर गंगाशहर पुलिस जांच करेगी।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement