Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: व्यास कॉलोनी में कैंपर गाड़ियों में टक्कर मार कर मारपीट मामले के कुख्यात बदमाशों को किया गिरफ्तार

India-1stNews




बीकानेर@ पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सागर के निर्देशन में बीकानेर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर में दहशत फैलाने वाले अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं।

बता दे कि 3 जुलाई को जयनारायण व्यास कॉलोनी क्षेत्र में कैम्पर गाड़ियों से टकर और मारपीट की घटना में मुख्य आरोपी आदतन बदमाश विष्णु बाँगूड़ा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को शरण देने वाले एक अन्य व्यक्ति को भी हिरासत में लिया गया है, जबकि अन्य शरणदाताओं को नामजद किया गया है।कार्रवाई को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सौरभ तिवाड़ी के नेतृत्व में अंजाम दिया गया।इस अभियान के दौरान हिस्ट्रीशीटर गोपाल जाखड़ को भी एक पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया है। गोपाल के खिलाफ पहले से कई संगीन आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। वहीं, कोटगेट क्षेत्र के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर रवि मोदी को भी पिस्टल सहित पकड़ा गया है।इस संयुक्त अभियान में आईपीएस विशाल जांगिड़, वृताधिकारी श्रवण दास संत, और थानाधिकारी सक्रिय रूप से शामिल रहे। डीएसटी के एएसआई दीपक यादव की इस कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement