Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर:अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

India-1stNews





बीकानेर के नोखा बाइपास पर बुधवार दोपहर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। रोड़ा निवासी युवक रामसिंह पांचू पूलिया से आगे बीकानेर की तरफ बाइक से जा रहा था। इसी दौरान बाइपास पर गाड़ी रोकी और सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।

मौके पर मौजूद लोगों ने घायल युवक को नोखा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे पीबीएम अस्पताल रेफर कर दिया। पीबीएम अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।शव को पीबीएम अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562