Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: दस हजार रुपए का इनामी बदमाश सोनू सरदार गिरफ्तार

India-1stNews




बीकानेर रेंज पुलिस को "ऑपरेशन वज्र" के तहत एक बड़ी कामयाबी मिली है। आईजी ओमप्रकाश के निर्देशन में पुलिस की विशेष टीम ने अंतरराष्ट्रीय हेरोइन तस्कर सोनू उर्फ हरीसिंह को हरियाणा से गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और पाकिस्तान बॉर्डर से भारत में हेरोइन की तस्करी के मामले में वांछित था। सोनू के खिलाफ श्रीगंगानगर जिले के घड़साना थाने में मामला दर्ज था।

उस पर 10,000 का इनाम भी घोषित किया गया था। पुलिस के अनुसार आरोपी ने राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में तस्करी का एक संगठित नेटवर्क फैला रखा था। वह पिछले लंबे समय से रूप बदलकर छिपा हुआ था। बीकानेर रेंज की स्पेशल टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर हरियाणा में दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया। कार्रवाई में उपनिरीक्षक देवी लाल सहारण और एचसी विमलेश कुमार की अहम भूमिका रही। फिलहाल पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement