Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

खाटू श्यामजी में बारिश से बचने दुकान में घुसे श्रद्धालुओं को लाठी-डंडों से पीटा, बहस के बाद बिगड़े हालात, घटना का वीडियो वायरल

India-1stNews




राजस्थान के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खाटूश्यामजी में शुक्रवार को एक शर्मनाक घटना सामने आई, जिसने आस्था की धरती को हिलाकर रख दिया। भारी बारिश के दौरान मध्यप्रदेश से श्रद्धालु जब शरण की आस में एक दुकान में घुसे, तो बात इतनी बढ़ गई कि मंदिर के आसपास लाठियां चलने लगीं। श्रद्धालुओं और दुकानदारों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें महिलाएं और बच्चे भी घायल हो गए। श्रद्धालुओं का आरोप है कि दुकानदारों ने लाठियों से जमकर पीटा। महिलाओं को भी नहीं बख्शा। उन पर लाठियां चलाने में कोई परहेज नहीं किया। महिलाओं ने चोट के निशान भी दिखाए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसे देख हर कोई आक्रोशित है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए चार दुकानदारों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे खाटूश्यामजी अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान मध्यप्रदेश से दर्शन करने आए श्रद्धालुओं श्याम कुंड के पास स्थित दुकान नंबर दो में बारिश से बचने के लिए रुक गए। श्रद्धालुओं के अनुसार, उन्होंने दुकानदार से थोड़ी देर अंदर रुकने की इजाजत मांगी, लेकिन दुकानदार भड़क गया और कहासुनी के बाद धका-मुकी शुरू कर दी। बात बढ़ते-बढ़ते इतनी गंभीर हो गई कि दुकानदार और उसके कर्मचारियों ने श्रद्धालुओं पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।


श्रद्धालुओं का आरोप महिलाओं को पीटा, गहने तोडे

एक श्रद्धालु निखिल ने बताया कि दुकानदारों ने न सिर्फ पुरुषों को मारा, बल्कि साथ आयी महिलाओं के साथ भी दुर्व्यवहार किया। महिलाओं पर भी जमकर लाठी चलाई गई। उनके मुताबिक, महिलाओं के मंगलसूत्र और सोने की चेन तक तोड़ ली गई। एक महिला ने आत्मरक्षा में डंडा उठाया और दुकानदार पर पलटवार भी किया। पूरा घटनाक्रम दुकान के बाहर लगे सीसीटीव कैमरे में कैद हो गया जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे लाठियों चली और श्रद्धालुओं को पीटा जा रहा है बदले में अपने बचाव के लिए लाठियों से हमला कर दिया।

एसएचओ पवन चौबे ने बताया- सुबह करीब 10 बजे मध्यप्रदेश के उज्जैन के आगर मालवा से पीयूष भाटी, निक्की भाटी, लव भाटी और अर्चना भाटी परिवार के साथ खाटूश्यामजी के दर्शन करने आए हुए थे। इस दौरान खाटू में बारिश हो रही थी। श्रद्धालु बारिश से बचने के लिए श्याम कुंड जाने वाले रास्ते पर एक दुकान में रुक गए।

इस पर दुकानदार ने इन लोगों को बाहर जाने को कहा, लेकिन उन्होंने वहीं पर रुकने देने के लिए कहा। इसी बात को लेकर दुकानदार ने धक्का-मुक्की शुरू कर दी। मामला इतना बढ़ गया कि दुकानदारों ने लाठी और डंडों से पिटाई करना शुरू कर दिया।


एसएचओ ने बताया- मामले में 4 दुकानदारों मांगीलाल पुत्र नरसीराम निवासी चौमूं, मेघराज योगी पुत्र सांवलराम योगी निवासी ससाड़ी पाड़ा, सवाई माधोपुर, राजकुमार पुत्र भगवान सहाय कुमावत निवासी इटावा धाना, रेनवाल और राकेश मीणा पुत्र रामचंद्र निवासी खंडेलसर को गिरफ्तार किया है। वहीं एक आरोपी दुकानदार मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement