Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: अतिक्रमण के विरोध में युवक चढ़ा पानी की टंकी पर

India-1stNews




बीकानेर@ बीडीए द्वारा करमीसर इलाके में अवैध कब्जों के खिलाफ चलाए गए अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान भारी हंगामा हुआ। स्थानीय ग्रामीणों ने इस कार्रवाई का कड़ा विरोध किया, जिसके चलते मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई। विरोध को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया।

स्थिति उस वक्त और गंभीर हो गई जब एक युवक पानी की टंकी पर चढ़ गया। वहीं, आक्रोशित ग्रामीणों ने कोलासर मार्ग को अवरुद्ध कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि वे सालों से वहां रह रहे हैं और अब अचानक उन्हें हटाया जा रहा है।

मौके पर एएसपी सौरभ तिवारी, सीओ श्रवण दास, पार्थ शर्मा, नाल थानाधिकारी विकास विश्नोई सहित बीडीए के अधिकारी मौजूद रहे और स्थिति को नियंत्रण में लेने का प्रयास किया। प्रशासन और ग्रामीणों के बीच वार्ता की कोशिशें जारी हैं, लेकिन फिलहाल हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement