Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

गंगाशहर में गूंजेंगे बाबा रामदेव जी के भजनों की सुरलहरियां 18 अगस्त को

India-1stNews



बीकानेर@ बाबा रामदेव भक्त मंडल गंगाशहर की ओर से 18 अगस्त 2025, सोमवार को चमत्कारी बाबा रामदेव जी के मंदिर, महर्षि गौतम चोक, गंगाशहर में भव्य विशाल जागरण का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ रात्रि 9:15 बजे होगा।

इस जागरण में प्रमुख कलाकार दौलत गरवा एंड पार्टी (नागौर), श्रवण सैन (बीकानेर) और बाबू राणा (बीकानेर) अपनी प्रस्तुति देंगे। साथ ही जोधपुर से सोनू राजस्थानी की शानदार झांकी भी आकर्षण का केंद्र होगी।

कार्यक्रम का सीधा प्रसारण यूट्यूब चैनल Monu Photography पर भी किया जाएगा, ताकि दूर-दराज़ के भक्त भी इस आयोजन का आनंद ले सकें। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से समय पर पहुँचकर बाबा रामदेव जी के भजन-संकीर्तन में शामिल होने का आग्रह किया है।



Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement