Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंडल कार्यशालाएं, ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ आमसभा की तैयारियां तेज

India-1stNews





बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी बीकानेर शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड के निर्देशानुसार “हर घर तिरंगा अभियान” के तहत शहर के सभी 10 मंडलों में मंडल कार्यशालाओं का आयोजन किया गया।

इन कार्यशालाओं में 14 अगस्त को आयोजित होने वाले “विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस” की आमसभा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित आगमन की तैयारियों पर चर्चा की गई।

लालगढ़ मंडल में जिलामहामंत्री कौशल शर्मा, मुक्ताप्रसाद मंडल में जिलामहामंत्री श्याम सिंह हाडला, जस्सूसर मंडल में जिलाउपाध्यक्ष अशोक प्रजापत, नयाशहर मंडल में जिलाप्रवक्ता जोगेंद्र शर्मा, पुरानाशहर मंडल में जिलामंत्री रामचंद्र सोनी, गोपेश्वर मंडल में जिलामंत्री किशन चौधरी, जूनागढ़ मंडल में जिलाउपाध्यक्ष मोतीलाल हर्ष, रानीबाजार मंडल में जिलाउपाध्यक्ष सोहनलाल प्रजापत, शिवबाड़ी मंडल में जिलामंत्री सुमन कंवर शेखावत तथा गंगाशहर मंडल में पूर्व महापौर नारायण चौपड़ा मुख्य वक्ता रहे।

सभी मंडलों में पदाधिकारियों को “विभाजन विभीषिका स्मृति सभा” में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को लाने का लक्ष्य दिया गया।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement