Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

श्री डाली बाई सेवा समिति द्वारा पोस्टर विमोचन, 21 अगस्त से फ्री सेवा.....

India-1stNews




बीकानेर के सर्वोदय बस्ती में नरसिंह सागर तालाब स्थित बाबा रामदेव मंदिर में श्री डाली बाई सेवा समिति द्वारा पोस्टर विमोचन कार्यक्रम किया गया।

इस दौरान उपस्थित सदस्यों को बताया गया कि इस समिति के द्वारा रामदेवरा पैदल जाने वाले भक्तों के लिए श्री डाली बाई सेवा समिति के द्वारा नाश्ता, भोजन, ठंडा पानी, मेडिकल सुविधा सहित विश्राम करने की व्यवस्था की जाती है। समिति के अध्यक्ष भवानी शंकर ने बताया कि समिति द्वारा बीकानेर से 80 किलोमीटर दूर नोखडा गांव से 2 किलोमीटर आगे यह सेवा 21 अगस्त से लगेंगी। 

इस दौरान पूर्व सरपंच बाली देवी, पन्नालाल चंदन, डॉ रामलाल, शिव, प्रभुदयाल लूणा, राकेश हटीला, अशोक हटीला, पंकज हटीला, चंपालाल गोयल, निक्की, सुखदेव सिंह, गौरीशंकर काटिया, रामेश्वर, शिव लूणा , सुशील गोयल सहित मोहल्ले के अन्य सदस्य मौजूद रहें।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement