Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

कोल्हापुर को मिली हाईकोर्ट बैंच, बीकानेर में जगी उम्मीद की आस, बार एसोसिएशन बीकानेर ने सौंपा विधि मंत्री को ज्ञापन

India-1stNews




बीकानेर। महाराष्ट्र के कोल्हापुर में 18 अगस्त को  हाईकोर्ट बैंच स्थापित होने की घोषणा के साथ ही बीकानेर संभाग में हाईकोर्ट बैंच खुलवाने की मांग जोर पकड़ने लगी है।इस संदर्भ में बार एसोसिएशन बीकानेर के अध्यक्ष विवेक शर्मा के नेतृत्व में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को ज्ञापन सौंपा गया है। बार एसोसिएशन बीकानेर के मीडिया सचिव अनिल सोनी एडवोकेट ने बताया कि महाराष्ट्र के मुख्य न्यायाधीश आलोक आराधे के द्वारा महाराष्ट्र के कोल्हापुर में 18 अगस्त को हाईकोर्ट बैंच स्थापित करने की घोषणा के साथ ही बार एसोसिएशन बीकानेर के अध्यक्ष विवेक शर्मा ने शुक्रवार को  अर्जुनराम मेघवाल से शिष्टाचार भेंट कर बीकानेर संभाग में हाईकोर्ट बैंच स्थापित करने की मांग की। 

ज्ञापन देते हुए अध्यक्ष विवेक शर्मा ने बताया कि बार एसोसिएशन, बीकानेर व बीकानेर संभाग के सभी एडवोकेट्स व आमजन  बीकानेर में हाईकोर्ट बैंच की स्थापना करवाने को लेकर लंबे समय से संघर्ष करते आ रहे हैं जबकि रियासतकाल में भी बीकानेर में हाईकोर्ट स्थापित रही है। कुलदीप कुमार शर्मा ने कहा कि दिनांक 02.08.2025 को महाराष्ट्र शासन राजपत्र की प्रति देखने को मिली जिस के अनुसार महाराष्ट्र के मुख्य न्यायाधीश द्वारा हस्ताक्षरित सूचना के अनुसार महाराष्ट्र के कोल्हापुर में हाईकोर्ट की बैंच 18 अगस्त से स्थापित की जा रही है। सचिव विजयपाल बिश्नोई ने कहा कि आप बीकानेर के सांसद और केन्द्रीय कानून मंत्री हैं. बीकानेर संभाग का प्रतिनिधित्व करते हैं। बीकानेर संभाग के सबसे ज्यादा केस हैं, बीकानेर से जोधपुर की दूरी भी अधिक है। संभाग में बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ तथा चूरू  जिले आते हैं। आप केन्द्रीय कानून मंत्री है तथा आपका बीकानेर की जनता को हाईकोर्ट बैंच स्थापित करना एक बीकानेर की जनता को बड़ा उपहार होगा। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता कुलदीप शर्मा, विवेक शर्मा,रामरतन गोदारा,मुमताज भाटी,कमल सिपानी, ओपी हर्ष, अनिल सोनी, संदीप स्वामी, तेजकरण राठौड़, रणजीत सिंह, आशु पारीक, अशोक बोबेरवाल शांति शर्मा,इंदर भादानी, संजय रामावत सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement