Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: व्यास कॉलोनी में गाड़ियों से टक्कर मारकर हमला करने वाले आये पुलिस की गिरफ्त में

India-1stNews




बीकानेर@ व्यास कॉलोनी थाना पुलिस ने मूर्ति सर्किल के पास बोलेरो गाड़ियों से टक्कर मारकर हमला करने वाले दो इनामी अपराधियों को गिरफ्तार किया है। एसएचओ सुरेन्द्र पचार ने बताया कि तीन जुलाई को मूर्ति सर्किल के पास दो बोलेरो में सवार होकर आए बदमाशों ने गाड़ियों से टक्कर मारकर हमला किया था। सुरजपुरा कॉलोनी निवासी विकास ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कराया था।

पुलिस ने इस मामले के आरोपी बंगला नगर निवासी श्रवण कूकणा और संतोष बिश्नोई को गिरफ्तार किया है। दोनों पर एसपी ने 10-10 हजार रुपए का इनाम रखा था। इस मामले में सुरेन्द्र शेखावत उर्फ धोलू और विष्णु बांगूड़ा को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। अन्य नामजद अभियुक्तों की तलाश की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement