Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: सीसीटीवी कैमरे बंद, हॉल में बारिश का पानी और दरारें; जिम्मेदारों पर नाराज़गी, 24 घंटे गार्ड तैनात होंगे

India-1stNews


इंडोर और आउटडोर स्टेडियम का किराया बढ़ाने के निर्देश

बीकानेर, 10 अगस्त@ जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि ने जिले में खेलों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को विभिन्न खेलों की अच्छी कोचिंग मिलने को लेकर रविवार को श्री करणी सिंह स्टेडियम में संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। 

बैठक में जिला कलेक्टर ने जिला खेल अधिकारी से जिले में संविदा पर लगाए गए विभिन्न खेलों के प्रशिक्षकों की संख्या, सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था, खेल सामग्री की उपलब्धता, सफाई व गार्ड की व्यवस्था, स्टेडियम में रखरखाव, सुपरवाइजर लगाने, स्टेडियम में घास लगाने, इंडोर स्टेडियम को किराए पर देने को लेकर रेट बढ़ाने इत्यादि को लेकर विस्तृत समीक्षा की। जिला कलेक्टर ने इंडोर और आउटडोर स्टेडियम का किराया बहुत कम होने पर उसे तत्काल बढ़ाने के निर्देश दिए ताकि इनके रखरखाव में सहूलियत हो। 

अब सभी खेल प्रशिक्षकों  की लगाई जाएगी बायोमेट्रिक उपस्थिति
जिला कलेक्टर ने जिला खेल अधिकारी से विभिन्न खेलों के कोच द्वारा उपस्थिति दर्ज करने की व्यवस्था और उनके द्वारा खिलाड़ियों को ट्रेनिंग देने की संख्या के बारे में संतुष्टि पूर्वक जवाब नहीं मिलने पर कहा कि सभी कोच के लिए सुबह शाम बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज  की जाएगी। जिला कलेक्टर ने नगर निगम को संबंधित खेल स्थानों पर जल्द से जल्द बायोमेट्रिक मशीन लगाने के निर्देश दिए। 

श्री करणी सिंह स्टेडियम में लगे सभी 16 सीसीटीवी कैमरे मिले बंद
जिला कलेक्टर ने श्री करणी सिंह स्टेडियम में लगे सभी 16 सीसीटीवी बंद मिलने पर संबंधित अधिकारियों को सीसीटीवी कैमरे चालू करने और उनकी मॉनिटरिंग को लेकर एलईडी लगाने के निर्देश दिए। साथ ही स्टेडियम परिसर में बने विभिन्न कमरों के निरीक्षण के दौरान वहां गंदगी मिलने और कई कमरों पर महीनों से ताला लगा होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा। 

अब राउंड द क्लॉक की जाएगी सिक्योरिटी गार्ड की व्यवस्था
बैठक में जिला खेल अधिकारी ने स्टेडियम में गार्ड की कमी की वजह से होने वाले नुकसान की जानकारी देने पर जिला कलेक्टर ने राउंड द क्लॉक पर्याप्त संख्या में गार्ड की व्यवस्था करने को लेकर नगर निगम को टेंडर करने के निर्देश दिए। 

मल्टीपर्पज स्टेडियम के हॉल में बारिश का पानी आने व दरार मिलने पर जताई नाराजगी
जिला कलेक्टर ने मल्टीपर्पज स्टेडियम का जायजा लेते हुए उसमें खुले पड़े तारों, बारिश का पानी आने और दरार मिलने पर आरएसआरडीसी के अधिकारियों पर हैंडओवर करने को लेकर नाराजगी जताई। श्रीमती वृष्णि ने इसे जल्द ठीक करने के निर्देश दिए। 

बैठक में नगर निगम कमिश्नर मयंक मनीष, एडीएम सिटी रमेश देव, निगम उपायुक्त यशपाल आहूजा, जिला खेल अधिकारी श्रवण भाम्भू ,पीडब्ल्यूडी अधिशासी अभियंता गहलोत, सहायक अभियंता श्रीमती कमल भोजक, आरएसआरडीसी से महेन्द्र चोपड़ा इत्यादि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement