Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: रक्षा बंधन के दिन बहनें करते रही इंतजार, भाई की हो गई दुनिया से दुखदाई विदाई

India-1stNews




बीकानेर@ रक्षा बंधन पर अपनी पत्नी और बेटे के साथ बाइक पर जा रहे युवक की बस से टक्कर हो गई। युवक की इलाज के दौरान बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में मौत हो गई। मृतक की दो बहनें अपने ससुराल में भाई का राखी के लिए इंतजार ही करती रह गई। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में शनिवार शाम गांव लाछडसर में घर के इकलौते चिराग की चिता जली तो हर किसी की आंख नम हो गई। 

दरअसल, 29 वर्षीय हरिराम पुत्र भजनाराम प्रजापत शनिवार सुबह अपनी पत्नी व इकलौते बेटे मुकेश (9) के साथ बाइक पर जोधासर गांव जा रहा था। गांव बेनीसर के फांटे के पास युवक की मोटरसाइकिल एक खड़ी बस में पीछे से जा टकराई। जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उप जिला अस्पताल लाया गया और यहां से गंभीर हालत में बीकानेर रेफर कर दिया गया। बीकानेर पीबीएम अस्पताल पहुंचने के कुछ ही देर बाद युवक ने दम तोड़ दिया। युवक के पिता ने पुलिस को रिपोर्ट दी और पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। दुर्घटना में मृतक की पत्नी अन्नपूर्णा व बालक मुकेश भी घायल हुए हैं। मृतक हरीराम की दो बहनें भी है, जो विवाहित हैं। दोनों उसके हाथ में राखी बांधने के लिए इंतजार कर रही थीं। दोनों बहनों को उसके अंतिम संस्कार में शामिल होना पड़ा।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement