Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: नशे के सौदागर बेच रहे थे स्मैक, लाखों की ड्रग्स के साथ चार गिरफ्तार

India-1stNews





बीकानेर से सटे भारत-पाकिस्तान सीमा के पास ड्रग बेचने वाले चार युवकों को गिरफ्तार किया गया है। चारों गाड़ी में घूमकर स्मैक बेच रहे थे। खाजूवाला थाना पुलिस के अनुसार चार युवकों को 9 ग्राम 31 मिलीग्राम अवैध स्मैक (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही एक बोलेरो गाड़ी को भी जब्त किया गया है। ये इसी गाड़ी में घूमकर स्मैक बेच रहे थे।

खाजूवाला सीओ अमरजीत चावला ने बताया कि थानाधिकारी सुरेंद्र प्रजापत की टीम ने ये कार्रवाई की है। इनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में कुंडल चक 7 के केएलडी निवासी, विनोद नाई, 10 केएलडी निवासी गंगासिंह मजहबी सिख, रावला के 10 डीओएल निवासी कमीर खान और 4 एसजेएम शेखडा निवासी हिम्मत अली को किया गिरफ्तार किया गया है।

इन आरोपियों से बरामद की गई स्मैक की कीमत करीब 4 लाख रुपए बताई जा रही है। मामले की जांच दंतौर थानाधिकारी जेठाराम मेघवाल को सौंपी गई है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562