Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: गोदारा गैंग के दो गुर्गों को पिस्टल कारतूस सहित पकड़ा, एक हिस्ट्रीशीटर भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

India-1stNews




बीकानेर पुलिस बदमाशों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। पुलिस की सख्त कार्रवाई बदमाशों में हड़कंप मचा हुआ है। एसपी कावेंद्र सिंह सागर के निर्देशन में सीओ सदर विशाल जांगिड आईपीएस, व्यास कॉलोनी थानाधिकारी सुरेंद्र पचार, डीएसटी प्रभारी सुरेन्द्र बारूपाल व एएसआई दीपक यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तीन हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। चिंटू सिंह चेतन को एक अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी कोटगेट थाना का हिस्ट्रीशीटर है। बदमाश नितिन गौड़ को गिरफ्तार किया है, जिससे तीन राउंड कारतूस बरामद किए है। कोतवाली पुलिस थाने में दर्ज मुकदमे में वांछित आवेश खान को गिरफ्तार किया है, जिसे कोतवाली पुलिस को सुपुर्द किया गया है। आवेश खान कोटगेट थाना का हिस्ट्रीशीटर है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562