Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: श्री आदि गणेश मंदिर में गूंजे मंत्र, भक्तिमय माहौल में बाल भक्तों ने किया अभिषेक

India-1stNews



बीकानेर। दाऊजी रोड स्थित श्री आदि गणेश मंदिर में रविवार से गणेश पूजन महोत्सव का शुभारंभ हुआ। पहले दिन बाल भक्तों ने दूध, दही, घी, शहद, केसर, चंदन, गुलाबजल व पंचामृत से भगवान गणेश का अभिषेक कर आशीर्वाद लिया। पंडित सुनील व्यास और विजय श्रीमाली ने मंत्रोच्चारण के साथ अभिषेक-पूजन करवाया।

श्री आदि गणेश भक्त मंडल के प्रवक्ता मदन गोपाल व्यास ने बताया कि 25 अगस्त को दोपहर 2 से 3 बजे तक गणेश जी व षोडशमातृकाओं की पूजा यज्ञ के यजमान कराएंगे। इसके पश्चात 3.30 से 6 बजे तक नगाड़ों की थाप पर गणेश-लक्ष्मी स्त्रोत के 11 हजार पाठ का सामूहिक गायन होगा।

उन्होंने बताया कि 26 अगस्त को सुबह 9.30 बजे यज्ञ के यजमान पूजन करेंगे। इसके अंतर्गत एक लाख गणपति मूल मंत्र से दुर्वा अर्चन, 108 अथर्वशीर्ष से मोदकार्चन और पंडित राजेन्द्र किराडू के आचार्यत्व में महायज्ञ का आयोजन होगा।

गणेश चतुर्थी 27 अगस्त को मनाई जाएगी। इस दिन प्रातः 4.30 बजे से अभिषेक-पूजन प्रारंभ होगा। दोपहर 12 बजे जन्मोत्सव आरती होगी, जिसमें 2151 किलो प्रसाद का भोग अर्पित किया जाएगा। रात्रिकालीन जागरण में भक्त मंडल के अशोक बांठिया, राजेन्द्र व्यास, मनोज के. बिस्सा, रामसा व्यास और सोमदत्त पुरोहित भजनों की प्रस्तुतियां देंगे।





Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562