Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

रोटेरियंस ने कहा – विश्व को और भी चाहिए रोटेरियंस, बीकानेर में सम्पन्न हुआ रोटरी प्रांत 3053 का कुटुंब सेमिनार

India-1stNews



बीकानेर, 17 अगस्त। रोटरी क्लब बीकानेर रॉयल्स की मेज़बानी में रविवार को आयोजित कुटुंब सदस्यता सेमिनार में देशभर से आए अतिथियों ने समाजसेवा में बढ़ती भागीदारी और रोटरी सदस्यता विकास पर जोर दिया। “विश्व को और भी चाहिए रोटेरियंस” के संदेश के साथ सम्पन्न इस आयोजन में प्रांत 3053 के 30 से अधिक क्लबों के अध्यक्ष, सचिव, मेंबरशिप डायरेक्टर्स और नेतृत्वकर्ताओं सहित लगभग 261 प्रतिनिधि शामिल हुए।

सेमिनार चेयरमैन मनोज कुड़ी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। क्लब अध्यक्ष सुनील चमड़िया, सचिव विपिन लढ़ा, सह प्रांतपाल पंकज पारीक और कोषाध्यक्ष जगदीप ओबेरॉय ने साफा, उपरना और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। पुणे से आए वक्ता मोहन पालेशा ने “ज़िंदगी न मिलेगी दोबारा” विषय पर विशेष प्रस्तुति दी।

सुबह विंटेज कार रैली से कार्यक्रम की शुरुआत हुई।
इस दौरान प्रांतपाल डॉ. निशा शेखावत ने सदस्यता रुझानों पर, पीडीजी संजय मालवीया ने स्थायी सदस्यता, पीडीजी पवन खंडेलवाल ने महिला सदस्यता विकास, पीडीजी राजेश चूरा ने रोटरैक्ट और युवा सहभागिता, जबकि पीडीजी मोहन पालेशा ने नेतृत्व के जरिये सदस्यता वृद्धि पर मार्गदर्शन दिया।

पैनल चर्चा का संचालन पीडीजी अनिल माहेश्वरी ने किया, जिसमें एजी पंकज पारीक, डीएसजी कमलेश रावत और रोटेरियन नीरज जैन शामिल रहे।

को-चेयरमैन राजेश बवेजा ने बताया कि क्लब ने आयोजन के लिए व्यापक तैयारियां की थीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में गोपाल अग्रवाल, हेमंत आसोपा, डॉ. पुनीत खत्री, विनय बिस्सा, मनोज सोलंकी, शरद कालरा, विनोद माली, राजेश खत्री सहित सभी क्लब सदस्यों का विशेष योगदान रहा।




Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement