Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

हाईकोर्ट बेंच की मांग पर बीकानेर बार एसोसिएशन का प्रोटेस्ट, राष्ट्रपति व सीजेआई को सौंपा 188वां ज्ञापन

India-1stNews



बीकानेर। कोल्हापुर में 18 अगस्त से हाईकोर्ट बेंच स्थापित होने के साथ ही बीकानेर बार एसोसिएशन ने भी बीकानेर संभाग मुख्यालय पर हाईकोर्ट की बेंच स्थापित करने की मांग तेज कर दी है। सोमवार को अधिवक्ताओं ने न्यायालयों में पैरवी स्थगित रखकर प्रोटेस्ट डे मनाया।

बार एसोसिएशन बीकानेर के मीडिया सचिव एडवोकेट अनिल सोनी ने बताया कि अध्यक्ष विवेक शर्मा के नेतृत्व में बार एसोसिएशन ने राष्ट्रपति, मुख्य न्यायाधिपति, राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर एवं भारत सरकार के विधि मंत्री को जिला कलेक्टर मार्फत 188वां ज्ञापन प्रेषित किया।

अध्यक्ष विवेक शर्मा ने कहा कि बीकानेर के वकील पिछले 16 वर्षों से लगातार हाईकोर्ट बेंच की मांग कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव से पूर्व सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़ एवं केंद्रीय विधि मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने बीकानेर में हाईकोर्ट बेंच स्थापित करने की घोषणा की थी, लेकिन अब तक मांग पूरी नहीं हुई। जबकि महाराष्ट्र सरकार ने कोल्हापुर में हाईकोर्ट बेंच स्थापित कर दी है।

इसी क्रम में बार एसोसिएशन ने पुलिस अधीक्षक बीकानेर को भी ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया कि मोटर वाहन दुर्घटना प्रकरणों में पुलिस द्वारा चालान 5-6 महीने बाद प्रस्तुत किए जाते हैं, जबकि एम.वी. एक्ट के अनुसार इन्हें 2-3 महीने में प्रस्तुत किया जाना चाहिए।

इस अवसर पर सभापति कमलचंद सिपानी, मुमताज भाटी, अनिल सोनी, बजरंग छींपा, हरि सारस्वत, संदीप स्वामी, तेजकरण राठौड़, रणजीत सिंह, राजपाल सिंह राठौड़, नवनीत नारायण व्यास, रवैल भारतीय, प्रशांत कच्छावा, गणेश टाक, चतुर्भुज सारस्वत, विनय मदान, महक घीया, जुगल किशोर कनवाड़िया सहित सैकड़ों अधिवक्ता मौजूद रहे.

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562