Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: लापता बच्चे का शव कपिल सरोवर में मिला, परिवार में कोहराम

India-1stNews




बीकानेर। कपिल सरोवर में रविवार रात लापता हुए 8 वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गणेश पुत्र प्रसाद निवासी कुन्हाड़ी (कोटा) रविवार रात कपिल सरोवर परिसर से अचानक लापता हो गया था। परिजनों ने बच्चे की गुमशुदगी की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद तलाश शुरू की गई। परिजन रामदेवरा जा रहे थे रात्री में कोलायत रुके हुवे थे।

पुलिस और परिजनों के प्रयासों के बावजूद बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला। कपिल सरोवर में डूबने की आशंका के चलते एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया। टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाकर बच्चे का शव सरोवर से बाहर निकाला।

पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे और शव को कोलायत सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562