Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

भाजपा मुख्यालय में मंत्री ने किया कार्यकर्ताओं को संबोधित, कहा – जनता तक पहुँचें सरकार की योजनाएं, युवाओं को मिलेंगी 4 लाख नौकरियां

India-1stNews



भाजपा मुख्यालय में मंत्री जोराराम कुमावत ने कार्यकर्ताओं को दिया मार्गदर्शन

– कहा, भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और सक्षम नेतृत्व से बनी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी

बीकानेर।
राजस्थान सरकार में देवस्थान, गौपालन, पशुपालन एवं डेयरी विभाग के केबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने आज भाजपा मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत और सक्षम नेतृत्व से बनी है। उन्होंने आह्वान किया कि सभी कार्यकर्ता पार्टी के प्रति निष्ठा से काम करें और सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक पहुँचाना सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने राजस्थान को विकसित राज्य बनाने का संकल्प लिया है। युवाओं को रोजगार देने पर विशेष ध्यान दिया गया है। अब तक 76 हजार नौकरियां दी जा चुकी हैं और कुल 4 लाख युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है।

मंत्री कुमावत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भाग्यशाली हैं, जिन्हें जनता की सेवा और देश की सेवा करने का सौभाग्य मिला है।

स्वागत एवं उपस्थिति

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़, ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चंपालाल गेदर, पूर्व अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्य सत्यप्रकाश आचार्य, विजय आचार्य, पूर्व महापौर नारायण चोपड़ा, जिला महामंत्री राजेंद्र पंवार, कौशल शर्मा, जिला उपाध्यक्ष अशोक प्रजापत, मोतीलाल हर्ष, सोहन प्रजापत सहित अनेक पदाधिकारियों ने कैबिनेट मंत्री का स्वागत किया।

मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने जानकारी दी कि इस अवसर पर जिला मंत्री किशन चौधरी, तरुण स्वामी, विनोद करोल, धर्मेंद्र सिंह सोलंकी, सोशल मीडिया संयोजक चंद्रप्रकाश गहलोत, सह संयोजक चंद्रशेखर शर्मा, मंजूषा भास्कर, कार्यालय मंत्री चोरूलाल सुथार, सह प्रभारी रामकुमार व्यास, जिला प्रवक्ता जोगेंद्र शर्मा, मोर्चा अध्यक्ष चंद्र मोहन जोशी, मंडल अध्यक्ष प्रेम गहलोत, धर्मपाल डूडी, आशा आचार्य, दिनेश चौहान, कपिल शर्मा, श्याम सुंदर चौधरी, निशांत गोंड, विनायक पारीक, महेंद्र बरडिया, जसवंत सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562