Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

गुजरात के भुज से दबोचा गया ₹25,000 इनामी अपराधी, बीकानेर पुलिस की विशेष कार्रवाई

India-1stNews



बीकानेर@
 जामसर थाना पुलिस ने विशेष अभियान एरिया डोमिनेशन के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए ₹25,000 के इनामी वारंटी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रामनिवास विश्नोई (21) पुत्र राजाराम निवासी मोडायत बज्जू के रूप में हुई है। उस पर सामूहिक दुष्कर्म, अपहरण और लूटपाट जैसे गंभीर अपराधों में संलिप्त होने का आरोप है।

पुलिस के अनुसार आरोपी करीब दो साल से फरार चल रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। आखिरकार पुलिस ने तकनीक और मुखबिरों की सूचना के आधार पर उसे गुजरात के भुज से दबोचा।

आरोपी रामनिवास वहां मजदूरी करने के नाम पर भेष बदलकर छिपा हुआ था। जैसे ही पुलिस टीम को उसके लोकेशन के बारे में पुख्ता जानकारी मिली, उसे दबोच लिया गया।

बीकानेर रेंज आईजी हेमन्त कुमार शर्मा और एसपी कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने यह कार्रवाई की। थाना अधिकारी रवि कुमार मीणा ने बताया कि आरोपी पर सामूहिक दुष्कर्म, अपहरण और लूटपाट के मामलों में वारंट जारी थे।

फिलहाल पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और संभावना जताई जा रही है कि उसके माध्यम से अन्य मामलों में भी महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं।




Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562