Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

निवेश शिखर सम्मेलन 2025: सौर ऊर्जा, फिल्म वित्त और स्टार्टअप्स सहित कई क्षेत्रों से मिले मजबूत प्रस्ताव

India-1stNews



बीकानेर।
वीएम फाइनेंस एंड इन्वेस्टमेंट एलएलसी तथा गौतम लॉ चेम्बर के संयुक्त तत्वावधान में नोखा में आयोजित होने जा रहे निवेश शिखर सम्मेलन 2025 को लेकर निवेशकों और उद्यमियों से विविध क्षेत्रों में शानदार प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। यह सम्मेलन प्रदेश में निवेश और विकास को नई दिशा देने वाला साबित हो रहा है।

झुंझुनू इंटरप्राइजेज के डायरेक्टर ने जानकारी देते हुए बताया कि अब तक कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों से निवेश प्रस्ताव मिले हैं। इनमें प्रमुख हैं–

  • सौर ऊर्जा परियोजनाएँ – लगभग 66 मेगावाट क्षमता के प्रस्ताव, जो राजस्थान की अक्षय ऊर्जा को मजबूत करेंगे।
  • फिल्म निर्माण वित्त – 5 प्रस्ताव, जो मनोरंजन और सिनेमा उद्योग में निवेशकों की रुचि को दर्शाते हैं।
  • रिसॉर्ट एवं कॉलोनाइजेशन प्रोजेक्ट्स – 3 प्रस्ताव, पर्यटन और रियल एस्टेट विकास पर केंद्रित।
  • स्टार्टअप संयुक्त उद्यम – 5 प्रस्ताव, नवाचार और साझेदारी को प्रोत्साहित करने के लिए।
  • होटल चेन परियोजनाएँ – 2 प्रस्ताव, आतिथ्य क्षेत्र में विस्तार के लिए।

समिट के ऑपरेशन पार्टनर सुशील सैनी ने बताया कि सम्मेलन की सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से की जा रही हैं ताकि निवेशक और उद्यमी सार्थक साझेदारियों पर ध्यान केंद्रित कर सकें।

इवेंट कोऑर्डिनेटर नितेश राठी ने कहा कि यह सम्मेलन विभिन्न क्षेत्रों को जोड़ने वाला एक सशक्त मंच बन गया है। प्रतिभागियों का उत्साह यह दर्शाता है कि राजस्थान निवेश परिदृश्य में तेजी से उभर रहा है।

मीडिया पार्टनर अनिल सोनी ने कहा कि इस शिखर सम्मेलन ने निवेशकों, मीडिया और आमजन का व्यापक ध्यान आकर्षित किया है। वहीं, एडवोकेट विनायक चितलंगी ने बताया कि प्राप्त प्रस्तावों की शॉर्टलिस्टिंग और विधिक/वित्तीय जाँच के बाद 1 सितम्बर को ऑनलाइन प्रस्तुति होगी। शीर्ष 10 प्रस्ताव 5 सितम्बर 2025 को नोखा में आयोजित शिखर सम्मेलन में प्रस्तुत होंगे। इसके बाद डील फाइनलाइजेशन और एमओयू साइनिंग होगी, जिसकी विधिक प्रक्रिया गौतम लॉ चेम्बर की देखरेख में पूरी की जाएगी।

यह निवेश शिखर सम्मेलन घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय निवेश आकर्षित कर राजस्थान को विकास की नई दिशा देने वाला साबित होगा। अधिक जानकारी के लिए 9887823699 पर संपर्क किया जा सकता है।




Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement