Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर:सेवा आश्रम में मारवाड़ हॉस्पिटल द्वारा नि:शुल्क मेडिकल कैंप आयोजित

India-1stNews




बीकानेर में सेवा आश्रम बौद्धिक दिव्यांग पुनर्वास केंद्र पर मेडिकल कैंप आयोजित

बीकानेर। सौर चेतना एवं ऊर्जा विज्ञान शोध संस्थान द्वारा संचालित सेवा आश्रम बौद्धिक दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में शनिवार को नि:शुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन हुआ। यह कैंप मारवाड़ हॉस्पिटल के निदेशक श्री शिव कुमार अरोड़ा के सहयोग से आयोजित किया गया।

कैंप में हॉस्पिटल के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने अपनी सेवाएँ दीं—

  • डॉ. मदन गोपाल (ईएनटी विशेषज्ञ)
  • डॉ. अविनाश शर्मा (त्वचा रोग विशेषज्ञ)
  • डॉ. सूर्यकांत चौधरी (जनरल फिजिशियन)
  • डॉ. ईशा गौड़ (स्त्री रोग विशेषज्ञ)

डॉक्टरों ने आश्रम में आवासित दिव्यांग बालकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। साथ ही महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी प्रशिक्षण दिया और ज़रूरतमंदों को दवाइयाँ वितरित की गईं।

इस अवसर पर सुपरवाइजर सुंदरलाल, जाकिर हुसैन, मनोज कुमावत, नर्सिंग कर्मी जनार्दन, रामदेव, आफताब, जयेश प्रजापत आदि मौजूद रहे।

संस्थान के संचालक श्री भीष्म कौशिक ने मारवाड़ हॉस्पिटल और समस्त चिकित्सा स्टाफ का आभार व्यक्त किया।





Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562