Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

रामदेवरा पदयात्रियों की सेवा में जुटे बजरंग भाटी का हार्ट अटैक से निधन

India-1stNews




बीकानेर। फ्रेंड्स क्लब सेवा संस्था में उस समय शोक की लहर छा गई जब संस्था के प्रमुख सेवादार बजरंग लाल भाटी का बाबा रामदेव जी के पद यात्रियों की सेवा करते हुए अचानक निधन हो गया।

संस्था अध्यक्ष नवरत्न दैया ने बताया कि विगत 6 दिनों से लगातार 111 किलोमीटर दूर तक पद यात्रियों की सेवा में जुटे बजरंग भाटी मस्तमौला और समर्पित सेवादार थे। सेवा के दौरान देर रात बाबा रामदेव जी के जन्मोत्सव के मौके पर उन्हें हार्ट अटैक आया। तुरंत बीकानेर लाया जा रहा था, लेकिन बीच रास्ते ही उनका देहांत हो गया।

संस्था कोषाध्यक्ष जयकिशन सोनी ने कहा कि भाटी हंसमुख स्वभाव के धनी थे, जो अपने उत्साह और जोश से पद यात्रियों का मनोबल बढ़ाते थे। उनका यूं अचानक चले जाना संस्था और परिवार दोनों के लिए अपूरणीय क्षति है।

भाटी के निधन पर श्रवण कुकरा, मोहित सोनी, दीपक दैया, चांद रतन टाक, सुरेन्द्र चौधरी, श्याम गहलोत, लकी गहलोत, सूरज दैया, सीताराम लखेसर, राम सोनी, वरिष्ठ पत्रकार रामदेव उपाध्याय और देवेंद्र दैया सहित अनेक लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562