Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

गंगाशहर भाजपा मंडल कार्यालय पर ध्वजारोहण, स्वदेशी अपनाने का आह्वान

India-1stNews





बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी गंगाशहर मंडल कार्यालय में 79वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ध्वजारोहण कर समारोह मनाया गया। मुख्य अतिथि भाजपा शहर जिलाध्यक्षा सुमन छाजेड़ रहीं। इस अवसर पर भाजपा पूर्व जिला महामंत्री मोहन सुराणा, जिला उपाध्यक्ष सरिता नाहटा, मंडल महामंत्री गोविंद सारस्वत व जसकरण मारु, मंडल उपाध्यक्ष एडवोकेट हिमांशु टाक, सीए अंकुश चोपड़ा, मूलचंद दैया, राजश्री कच्छावा, स्वाति छाजेड़ सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जिलाध्यक्षा सुमन छाजेड़ ने युवाओं से देशहित में आत्मनिर्भर बनने और स्वदेशी अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वदेशी उत्पादों का उपयोग आर्थिक स्वतंत्रता के साथ सांस्कृतिक मूल्यों को भी सशक्त करता है।

पूर्व महामंत्री मोहन सुराणा ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग और राष्ट्रनिर्माण में शिक्षा की भूमिका पर प्रकाश डाला।

मंडल अध्यक्ष प्रकाश मेघवाल ने सभी से राष्ट्र की उन्नति व समृद्धि के लिए योगदान देने का संकल्प दिलाया।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562