Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

गंगाशहर: बंदरों के आतंक से राहत, आखिरकार पकड़े गए दोनों बंदर

India-1stNews



बीकानेर। गंगाशहर क्षेत्र में पिछले दस दिनों से आतंक मचाने वाले दो बंदरों को आखिरकार पकड़ लिया गया। इन बंदरों ने अब तक करीब 70–80 लोगों को काटकर घायल कर दिया था। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों पर लगातार हमलों से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ था।

शुक्रवार सुबह तेरापंथ भवन में चल रहे जैन समाज के पर्यूषण पर्व के दौरान बंदरों ने एक बुजुर्ग महिला सहित दो महिलाओं को घायल कर दिया। इससे पहले गुरुवार शाम को चौधरी कॉलोनी में एक पुलिसकर्मी के पुत्र को भी काट खाया था।

लगातार हो रही घटनाओं के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घंटों की मशक्कत के बाद दोनों बंदरों को पकड़ने में सफलता हासिल की। इस अभियान में भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रकाश मेघवाल और गोविंद सारस्वत ने अपनी टीम के साथ सहयोग किया।

स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है, लेकिन साथ ही प्रशासन और वन विभाग की लापरवाही पर सवाल भी उठाए हैं। लोगों का कहना है कि समय रहते कार्रवाई की जाती तो इतने लोग घायल नहीं होते।




Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement