Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: फांसी लगाकर व्यक्ति ने की आत्महत्या

India-1stNews




बीकानेर@ 41 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना कोटगेट थाना क्षेत्र सवालखी तलाई के पास वाल्मीकि मोहल्ला बांदरा बास की है। जहां मुकेश (41) पुत्र गोविंदराम वाल्मीकि ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस संबंध में मृतक के पिता गोविंदराम ने मर्ग रिपोर्ट दर्ज करवायी है।

रिपोर्ट में बताया कि उसका बेटा मुकेश जो घर पर अपनी पत्नी व बच्चों के साथ अलग रहता था। नौ अगस्त की शाम सवा छह बजे घर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बड़े पुत्र देवीप्रसाद व जवाई सुनील ने तुरंत दरवाजा तोड़कर फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक मुकेश की मृत्यु हो चुकी थी। बाद में पीबीएम अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement