Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस का लाठीचार्ज, कई नेता गिरफ्तार

India-1stNews




बीकानेर में खेजड़ी कटाई के विरोध में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस का लाठीचार्ज, कई नेता गिरफ्तार

बीकानेर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की बीकानेर यात्रा के बीच गुरुवार को यूथ कांग्रेस ने जिले में सोलर प्लांट्स के लिए हो रही खेजड़ी पेड़ों की कटाई के खिलाफ जिला कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। गंगाथियेटर से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च करते हुए पहुंचे कार्यकर्ताओं ने बेरिकेड्स पर चढ़कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान कुछ बेरिकेड्स को गिरा दिया गया, जिससे हालात तनावपूर्ण हो गए।

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए लाठीचार्ज किया, जिसमें तीन-चार लोगों को चोटें आईं और उन्हें पीबीएम अस्पताल ले जाया गया। मौके से यूथ कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष भंवर कूकना, शहर अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनराम सियाग, प्रदेश महासचिव फऱमान कोहरी समेत कई नेताओं को गिरफ्तार किया गया।

यूथ कांग्रेस अध्यक्ष भंवर कूकना ने कहा कि सरकार को कई बार आगाह करने के बावजूद जिले में खेजड़ी कटाई जारी है। पिछले दो वर्षों से विश्नोई समाज इसका विरोध कर रहा है, फिर भी सोलर कंपनियों पर कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की चुप्पी से कंपनियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement