Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर में भीषण सड़क हादसा: डंपर ने बाइक सवार 3 युवकों को कुचला, मौके पर मौत

India-1stNews


बीकानेर। जयपुर–जोधपुर बाइपास पर मंगलवार रात दर्दनाक हादसा हो गया। विजयवर्गीय ढाणी के पास एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचल दिया। डंपर का टायर तीनों के ऊपर से गुजर गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में शव क्षत-विक्षत हो गए।

जानकारी के अनुसार हादसा रात करीब 9 बजे जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में हुआ। मृतकों की पहचान दमाराम पुत्र कानाराम मेघवाल, राजू पुत्र भोजाराम मेघवाल व महेश पुत्र मोटाराम मेघवाल निवासी चाखू, फलोदी के रूप में हुई है। दमाराम ठेकेदारी का कार्य करता था और अपने साथ दोनों मजदूरों को काम के सिलसिले में बीकानेर लाया था।

सीओ सदर विशाल जांगिड़ ने बताया कि हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पीबीएम अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। बाइक को थाने में जब्त किया गया है। तीनों मृतकों की उम्र 20 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है।

पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है और उन्हें बीकानेर बुलाया जा रहा है। शवों का पोस्टमॉर्टम बुधवार सुबह किया जाएगा। हादसे के बाद मौके पर लगे जाम को भी पुलिस ने खुलवाया।



Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562