Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: रिश्तेदारों में विवाद के बाद तलवार से हमला, युवक गंभीर घायल

 India-1stNews



बीकानेर। कोटगेट थाना क्षेत्र में शुक्रवार को पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बान्द्राबास गूजरों के कब्रिस्तान के पास रहने वाले प्रकट सिंह का अपने ही रिश्तेदारों से लंबे समय से विवाद चल रहा था।

शुक्रवार को कहासुनी इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। आरोप है कि एक पक्ष ने तलवार और लाठियों से प्रकट सिंह और उसके ताऊ पर हमला कर दिया। घटना में प्रकट सिंह के सिर में गंभीर चोटें आईं, जबकि ताऊ को हल्की चोटें लगीं।

दोनों घायलों को पीबीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां प्रकट सिंह का ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement