India-1stNews
बीकानेर। भाजपा द्वारा आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत चलाए जा रहे ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान का जिला संयोजक बीकानेर देहात के लिए चैन सिंह राजपुरोहित को बनाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देश पर भाजपा देहात अध्यक्ष श्याम पंचारिया ने इस नियुक्ति की घोषणा की।
राजपुरोहित पूर्व में भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रह चुके हैं और वर्तमान में भाजपा आईटी विभाग में संभाग सह संयोजक के पद पर कार्यरत हैं। वे विभिन्न कार्यक्रमों के संयोजन की जिम्मेदारी भी संभालते रहे हैं।
अभियान की रूपरेखा
यह अभियान 25 सितम्बर से 25 दिसम्बर तक चलेगा। इसके तहत
- स्वदेशी उत्पादों को अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
- ‘वोकल फॉर लोकल’ प्रदर्शनी/मेले का आयोजन होगा।
- ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ के तहत बीकानेर के स्थानीय उत्पादों को वैश्विक स्तर पर प्रमोट किया जाएगा।
- जिलेभर में प्रेस कॉन्फ्रेंस, पोस्टर विमोचन और जनजागरण कार्यक्रम होंगे।
स्थानीय उत्पादों पर फोकस
बीकानेर में इस अभियान के दौरान खासतौर पर
- भुजिया
- रसगुल्ले
- मिट्टी के दीपक
- खादी वस्त्र
की खरीददारी और प्रमोशन पर जोर दिया जाएगा।
इसके अलावा उद्यमी सम्मेलन, युवा सम्मेलन और महिला सम्मेलन के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ा जाएगा।
बधाइयों की झड़ी
राजपुरोहित की नियुक्ति की घोषणा होते ही भाजपा जिला टीम, मंडल अध्यक्ष, आईटी टीम और सोशल मीडिया टीम ने उन्हें फोन व सोशल मीडिया के माध्यम से शुभकामनाएँ दीं।
0 Comments