Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: 19 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर दी जान, कारणों का नहीं हुआ खुलासा

India-1stNews



बीकानेर। नापासर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।

थाने के हेड कांस्टेबल लक्ष्मण सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान किल्चू निवासी रिछपाल (19) पुत्र किशोर के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार रिछपाल रात को घर की छत पर बने कमरे में सोने गया था। सुबह जब परिवारजन उसे उठाने पहुंचे तो वह पंखे के हुक से फंदे पर लटका हुआ मिला।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची और शव को नीचे उतरवाया। पुलिस ने बताया कि युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इस बारे में अभी तक कोई कारण सामने नहीं आया है। फिलहाल पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।



Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement