Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: दीवारों पर जाले, फर्श पर चिकनाई, उपकरण गंदे मिले; रसगुल्ला, भुजिया व गुलाब जामुन के नमूने लिए

India-1stNews



बीकानेर, 26 सितंबर@ शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत गुरुवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने करणी औद्योगिक क्षेत्र में निरीक्षण किया। इस दौरान मैसर्स रामजी फूड्स में साफ-सफाई की भारी कमी पाई गई।

अभिहित अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुखराज साध के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रवण कुमार वर्मा, सुरेन्द्र कुमार, भानु प्रताप सिंह और राकेश गोदारा ने कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान दीवारों पर धूल व जाले लगे मिले। कुछ स्थानों पर फर्श चिकना था, वहीं उपकरणों पर भी चिकनाई जमी हुई थी। पक्षियों को रोकने के लिए कर्टेन नहीं थे और पेलेट्स का उपयोग भी नहीं किया जा रहा था।

टीम ने तत्काल साफ-सफाई दुरुस्त करने और सभी खामियों को सुधारने के निर्देश दिए।

इस दौरान रसगुल्ला, भुजिया और गुलाब जामुन के तीन नमूने लिए गए हैं। नमूनों की जांच जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला में कराई जाएगी। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।




Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562