Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर में नाबालिग पर अत्याचार का मामला पलटा, महिला पहुंची सलाखों के पीछे

India-1stNews


बीकानेर। नापासर थाना क्षेत्र में दो माह पहले सामने आए नाबालिग शोषण प्रकरण में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 24 वर्षीय विवाहित महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

नापासर थानाधिकारी लक्ष्मण सुथार ने बताया कि पीड़ित परिजनों की शिकायत पर महिला के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। लगातार निगरानी और जांच के बाद महिला को पुलिस टीम ने दबोच लिया। इस कार्रवाई में महिला कांस्टेबल माया, महिला कांस्टेबल खीमियां, कांस्टेबल प्रदीप और कांस्टेबल विनोद शामिल रहे।

मामला यह है

24 जुलाई 2025 को नाबालिग के पिता ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी थी। इसमें आरोप लगाया गया कि महिला ने नाबालिग पुत्र का शारीरिक शोषण किया, उसके खाते से पैसे निकलवाए और 10 हजार रुपये का मोबाइल ले लिया। विरोध करने पर महिला ने नाल थाने में ही धारा 376 के तहत झूठा मुकदमा दर्ज करवा दिया।

पुलिस जांच में महिला के आरोप निराधार पाए गए और उसी के खिलाफ मामला प्रमाणित हुआ। फिलहाल आरोपी महिला जेल भेज दी गई है।



Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562