Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सटोरियों और जुआरियों पर एक साथ पांच जगह दबिश, दो दर्जन डिटेन

India-1stNews



बीकानेर। खाजूवाला में पुलिस ने सटोरियों और जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक साथ पाँच जगहों पर दबिश दी। इस कार्रवाई में करीब दो दर्जन लोगों को डिटेन किया गया है। पुलिस ने मौके से नगदी, मोबाइल फोन और सट्टे का पूरा हिसाब-किताब भी बरामद किया।

यह कार्रवाई शुक्रवार देर शाम डीवाईएसपी अमरजीत चावला के नेतृत्व में की गई। जानकारी के अनुसार, खाजूवाला के मीणा मार्केट सहित पाँच स्थानों पर अलग-अलग टीमों ने एक साथ रेड मारी। कार्रवाई के दौरान कई सटोरिए रंगे हाथ पकड़े गए।

खाजूवाला थानाधिकारी सुरेंद्र प्रजापत ने बताया कि डिटेन किए गए सभी लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि ऐसे अवैध कार्यों के खिलाफ सख्ती से अभियान चलाया जाएगा और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

इस बड़ी कार्रवाई के बाद कस्बे में हड़कंप मच गया है। आमजन ने पुलिस की इस मुहिम का स्वागत किया है।



Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement