Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

रात 11 बजे अनिवार्य रूप से बंद होंगी सभी दुकानें: मंत्री ने पुलिस अधीक्षक को दिए सख्त निर्देश

India-1stNews



बीकानेर, 24 अक्टूबर। राजस्थान के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने बीकानेर शहर में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सख्त कदम उठाया है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सागर को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि शहरी क्षेत्र के समस्त बाजार और दुकानें रात 11 बजे अनिवार्य रूप से बंद हो जाएं।

कानून व्यवस्था और 'जीरो टॉलरेंस' नीति

​मंत्री गोदारा ने बताया कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने और भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने के उद्देश्य से सभी मंत्रियों को अपने-अपने जिलों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए थे।

​इसी की अनुपालना में, गोदारा ने कहा कि उन्होंने पूर्व में भी इस संबंध में निर्देश दिए थे, जिसके बाद दुकानें 11 बजे बंद हो जाती थीं। हालांकि, पिछले कुछ दिनों से रात ग्यारह बजे के बाद भी कई दुकानें खुली मिल रही हैं।

थानाधिकारियों को पाबंद करने का निर्देश

​मंत्री गोदारा ने पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिया है कि:

  1. ​इस आदेश की शत-प्रतिशत पालना सुनिश्चित करवाने के लिए प्रत्येक थानाधिकारी को पाबंद किया जाए।
  2. ​समस्त दुकानें अनिवार्य रूप से 11 बजे तक बंद हो जाएं, जिससे किसी प्रकार की अवांछित गतिविधि की संभावना न रहे।
  3. ​इस आदेश की पालना में किसी भी स्तर पर शिथिलता नहीं होनी चाहिए।

​इसके अतिरिक्त, उन्होंने शहरी क्षेत्र के अलावा शहर के आसपास के खोखों, ढाबों और अस्थाई दुकानों पर भी विशेष ध्यान देने के लिए निर्देशित किया है। यह कदम देर रात होने वाली अवांछित गतिविधियों पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562