Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर में भीषण सड़क हादसा: स्विफ्ट कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवक गंभीर घायल, कार कई बार पलटी, देखे वीडियो

India-1stNews





बीकानेर। शहर के व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक तेज़ रफ्तार स्विफ्ट कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। यह हादसा महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास, जेएनवीसी क्षेत्र में हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार कई पलटियां खाकर पूरी तरह चकनाचूर हो गई, वहीं बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार अत्यधिक तेज रफ्तार में थी, जो सादुलगंज की ओर जा रही थी, इसी दौरान सामने से आ रही बाइक से सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।

सूचना मिलते ही व्यास कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार व बाइक को जब्त कर जांच शुरू की। हादसे में कार सवारों को मामूली चोटें आई हैं, जबकि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र में रात के समय तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही आम बात है, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। पुलिस ने वाहन चालक की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं।




Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement