Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

दीपावली पर बीकानेरवासियों के लिए रोशनी, रचनात्मकता और मनोरंजन का भव्य आयोजन

India-1stNews



बीकानेर, 5 अक्टूबर। रोशनी और उमंग का पर्व दीपावली इस बार बीकानेर में विशेष अंदाज़ में मनाया जाएगा। एडिटर एसोसिएशन ऑफ न्यूज पोर्टल्स बीकानेर और रोटरी क्लब बीकानेर रॉयल्स के संयुक्त तत्वावधान में 16 से 18 अक्टूबर तक तीन दिवसीय दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन रोटरी भवन, पंचशती सर्किल, सादुलगंज में होगा।

आयोजकों ने बताया कि दीपोत्सव केवल खरीददारी और मनोरंजन का मेला नहीं होगा, बल्कि इसमें संस्कृति, साहित्य, सेवा और सम्मान की अनूठी छटा भी देखने को मिलेगी।

35 से अधिक स्टॉल्स, हर दिन होंगे मंचीय आयोजन

रोटरी क्लब बीकानेर रॉयल्स के अध्यक्ष सुनील चमड़िया ने बताया कि आयोजन स्थल पर 35 से अधिक स्टॉल्स लगाए जाएंगे। यहां हस्तशिल्प, गृह उपयोगी वस्तुएं, परिधान, गिफ्ट आइटम और दीपावली से जुड़ी सामग्री उपलब्ध होगी।
हर दिन तीन विशेष मंचीय कार्यक्रम होंगे, यानी पूरे तीन दिनों में कुल नौ मंचीय आयोजन होंगे।

विविधता से भरपूर कार्यक्रम

एडिटर एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद आचार्य ने बताया कि दीपोत्सव में सेवाभावी संस्थाओं का सम्मान, धन्वंतरि दिवस पर चिकित्सकों का अभिनंदन, धार्मिक-आध्यात्मिक विचार गोष्ठियां, बेबी शो, रंगोली, मेहंदी व ड्रेस प्रतियोगिताएं और ओपन माइक जैसी गतिविधियां होंगी।
इनसे आयोजन को सामाजिक, सांस्कृतिक और रचनात्मक पहचान मिलेगी।

डिजिटल क्रिएटर्स और मीडिया कर्मियों को सम्मान

रोटरी रॉयल्स के सचिव इंजी. विपिन लड्डा ने बताया कि बीकानेर के इन्फ्लुएंसर और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स को विशेष अवॉर्ड सेरेमनी में सम्मानित किया जाएगा। पत्रकारों और मीडिया कर्मियों के लिए भी खास सेशन रखा जाएगा।

आयोजन की गरिमा बढ़ाएंगे विशिष्ट अतिथि

एडिटर एसोसिएशन के सचिव विनय थानवी ने बताया कि शहर के विशिष्ट अतिथि आयोजन की गरिमा में वृद्धि करेंगे। उन्होंने कहा कि यह दीपोत्सव न केवल खरीदारी और मनोरंजन का केंद्र होगा, बल्कि समाज, संस्कृति और सेवा का जीवंत मंच बनेगा।

स्टॉल बुकिंग के लिए संपर्क

इस दीपोत्सव में स्टॉल बुकिंग के लिए इच्छुक लोग 8562008562 पर संपर्क कर सकते हैं।





Post a Comment

0 Comments