Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर कार्यक्रम — “आज की बालिकाएं ही कल की सशक्त महिलाएं”: अमित चाँदोलिया

India-1stNews



बीकानेर, 11 अक्टूबर। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर राजस्थान महिला कल्याण मंडल एवं जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन संस्था की ओर से बालिकाओं के सशक्तिकरण और जागरूकता पर केंद्रित एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में संस्था के जिला समन्वयक अमित कुमार चाँदोलिया ने बालिकाओं को उनके अधिकारों, शिक्षा, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के महत्व के बारे में प्रेरक संदेश दिए। उन्होंने कहा —

“आज की बालिकाएं ही आने वाले कल की सशक्त महिलाएं हैं, इसलिए प्रत्येक बालिका को अपने अधिकारों और जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक रहना चाहिए।”

कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं के साथ संवाद सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें उन्होंने अपने विचार और आकांक्षाएँ साझा कीं। इस संवाद का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास, आत्मसम्मान और समानता की भावना को प्रोत्साहित करना था।

इस अवसर पर संस्था की POCSO काउंसलर पिंकी जनागल और अमित कुमार ने बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों से अवगत कराया। उन्होंने बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006; लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (POCSO), 2012; तथा बाल श्रम (निषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 की जानकारी विस्तार से दी।

कार्यक्रम में बालिकाओं को बताया गया कि ये कानून बच्चों की सुरक्षा, शिक्षा और सम्मान की रक्षा के लिए बनाए गए हैं। साथ ही चाइल्ड प्रोटेक्शन हॉटलाइन नंबर 1800-102-7222 की जानकारी भी साझा की गई, ताकि किसी भी आपात स्थिति में सहायता ली जा सके।

यह कार्यक्रम बालिकाओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने और समाज में “बेटी सशक्त, राष्ट्र सशक्त” के संदेश को मजबूत करने की दिशा में एक प्रभावी पहल साबित हुआ।




Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562