Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

युवा साहित्यकार मनीष कुमार जोशी की पुस्तक ‘लव डॉट कॉम’ का पाठकार्पण 11 अक्टूबर को

India-1stNews



बीकानेर। पश्चिमी राजस्थान लेखक संघ (साहित्य एवं संगीत प्रकल्प) की ओर से आयोजित कार्यक्रम में युवा साहित्यकार मनीष कुमार जोशी की नई हिंदी कहानी संग्रह पुस्तक ‘लव डॉट कॉम’ का पाठकार्पण आगामी 11 अक्टूबर 2025, प्रातः 11 बजे महाराजा नरेन्द्र सिंह ऑडिटोरियम, जुबिली नागरी भंडार, बीकानेर में होगा।

पश्चिमी राजस्थान लेखक संघ के अध्यक्ष मनोज व्यास ने जानकारी देते हुए बताया कि यह पुस्तक राजस्थान हिंदी अकादमी, उदयपुर के आंशिक आर्थिक सहयोग से प्रकाशित हुई है। उल्लेखनीय है कि यह जोशी की सातवीं पुस्तक है। इससे पूर्व उनकी हिंदी कहानी ‘नंदिता’, उपन्यास ‘केयर टेकर’, खेल साहित्य ‘सीख ने बनाया सितारा’ और राजस्थानी बालकथाओं पर आधारित ‘चंदन’, ‘मोळियौ’ व ‘खेलरां रा खेल’ सहित कुल छह पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं।

व्यास ने कार्यक्रम की रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि समारोह की मुख्य अतिथि बीकानेर की जिला कलक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि होंगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में अतिरिक्त जिला कलक्टर (नगर) श्री रमेश देव तथा हिंदी व राजस्थानी के वरिष्ठ कवि एवं आलोचक डा. ब्रजरतन जोशी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार, रंगकर्मी और पत्रकार मधु आचार्य ‘आशावादी’ करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान पाठकार्पित पुस्तक पर पत्र वाचन वरिष्ठ साहित्यकार डा. रेणुका व्यास ‘नीलम’, बीकानेर द्वारा किया जाएगा।



Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement