सीएम भजनलाल शर्मा और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने दी शुभकामनाएं
शिक्षा व सेवा को समर्पित रहेगा बीएमपीसी ट्रस्ट : अर्जुनराम मेघवाल
बीकानेर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर शुरू हुए सेवा पखवाड़े के अवसर पर समाजसेवी और पूर्व यूआईटी चेयरमैन महावीर रांका द्वारा लिया गया संकल्प शुक्रवार को साकार हुआ। खैरपुर भवन में आयोजित समारोह में बीकाणा महावीर पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट (BMPC) का विधिवत उद्घाटन केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने किया।
मेघवाल ने कहा कि “डॉ. भीमराव अंबेडकर के पे-बैक-टू-सोसायटी सिद्धांत के अनुसार 50 वर्ष की आयु के बाद समाज को लौटाने का भाव हर व्यक्ति में होना चाहिए।” उन्होंने कहा कि रांका ने इस सोच को मूर्त रूप देते हुए शिक्षा, भोजन और सेवा को समर्पित ट्रस्ट की स्थापना कर समाज को नई दिशा दी है।
सीएम भजनलाल शर्मा व राजे ने दी शुभकामनाएं
भाजपा नेता पवन महनोत ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने फोन पर महावीर रांका को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “पीएम मोदी जन्मदिन सेवा पखवाड़े में यह एक श्रेष्ठ प्रकल्प है।”
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी, वित्त आयोग अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल और कोलायत विधायक अंशुमान भाटी सहित कई जनप्रतिनिधियों ने भी शुभकामनाएं दीं।
महावीर रांका परिवार ने किया सेवा संकल्प
उद्घाटन अवसर पर भगवान महावीर के 2550वें जन्म कल्याण स्मारक सिक्के का विमोचन हुआ।
हनुमानमल रांका, प्रसन्न डागा और ममता रांका परिवार ने केंद्रीय मंत्री को डिजिटल श्रीमद्भागवत गीता भेंट की।
कार्यक्रम में चंद्रेश हर्ष, डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, विजय मालू, पारस डागा, चम्पालाल गेदर, सूरजदेवी रांका और डॉ. पी.एस. वोहरा मंचासीन रहे।
कार्यक्रम का संचालन मोहन सुराना ने किया।
हिताक्षी रांका बोलीं— ट्रस्ट सेवा का आंदोलन बनेगा
ट्रस्ट अध्यक्ष महावीर रांका की पुत्री हिताक्षी रांका ने कहा कि “बीएमपीसी ट्रस्ट का कार्यक्षेत्र पूरे भारत में रहेगा। इसका उद्देश्य शिक्षा, भोजन, चिकित्सा और आपदा सहायता जैसे जनकल्याण कार्य करना है। यह केवल विचार नहीं, बल्कि मानवता का आंदोलन बनेगा।”
उन्होंने कहा कि “हमारे पिता ने सिखाया है कि किसी के चेहरे पर मुस्कान लाना ही ईश्वर का आशीर्वाद प्राप्त करना है।”
सदस्यता और सहयोग की घोषणा
महावीर रांका ने बताया कि ट्रस्ट पूरी तरह जनता के लिए खुला है।
सेवाभावी व्यक्ति इससे जुड़ सकते हैं।
ट्रस्ट के गठन के साथ ही मस्त मंडल द्वारा 500 मेम्बर बनाए जाने की घोषणा भी की गई।
0 Comments