Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर में एसीबी का ट्रैप: रिपोर्ट तैयार करने के लिए 4 हजार की रिश्वत लेते पकड़े गए पटवारी और ई-मित्र संचालक

India-1stNews



कृषि भूमि मुआवजे की चौथी किश्त जारी करने के एवज में मांगी जा रही थी रिश्वत

बीकानेर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) बीकानेर की टीम ने बुधवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पटवार मंडल पांचू के पटवारी अम्बालाल मीणा और ई-मित्र संचालक श्रीराम जाट को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

मामला कृषि भूमि पर लगे बिजली टावर के मुआवजे से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार, चौथी किश्त ₹50,000 जारी करने के लिए पटवारी अम्बालाल मीणा द्वारा रिपोर्ट तैयार करने के एवज में ₹4,000 की रिश्वत मांगी जा रही थी। रिश्वत की राशि ई-मित्र संचालक श्रीराम जाट के माध्यम से ली जानी तय हुई थी।

परिवादी द्वारा ACB में शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके बाद टीम ने शिकायत का सत्यापन किया और बुधवार को ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया। जैसे ही श्रीराम जाट ने परिवादी से रिश्वत की राशि प्राप्त की, टीम ने मौके पर दोनों को दबोच लिया।

कार्रवाई डीआईजी पुलिस बीकानेर भुवन भूषण यादव के निर्देशन में और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष कुमार के नेतृत्व में की गई। आरोपियों से पूछताछ अतिरिक्त महानिरीक्षक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव की सुपरविजन में जारी है। दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।



Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562