बीकानेर प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को बीकानेर के उद्योग संघ के सभागार में संत विमर्शानंदजी महाराज के सान्निध्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी और क्लब के सदस्यों को शुभकामनाएं दीं।
तकनीकी विकास को अपनाना होगा: अर्जुनराम मेघवाल
समारोह में अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि सूचना प्रसारण में आई तकनीकी तेजी एक चुनौती और अवसर दोनों है। उन्होंने कहा, "विज्ञान के इस विकास का सिस्टम व समाज में समावेश हो गया है जिसे रोका नहीं जा सकता। यदि इसे अपनाया नहीं गया तो पिछड़ जाएंगे।"
मंत्री ने पत्रकारों से इस संबंध में बनने वाली गाइडलाइन के लिए सुझाव मांगे और आश्वासन दिया कि वे उपयोगी सुझावों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंचाएंगे। उन्होंने पत्रकारों को निष्पक्ष व निर्भीकता से दायित्व निर्वहन करने का आह्वान किया।
पत्रकारों को वंदे भारत व नए संसद भवन का न्योता
मेघवाल ने घोषणा की कि वे बीकानेर के पत्रकारों को वंदे भारत ट्रेन से दिल्ली तक की यात्रा और नए संसद भवन का अवलोकन करवाएंगे।
इसके अतिरिक्त, उन्होंने प्रेस क्लब को आवंटित भूमि पर चल रहे स्टे संबंधी कार्य और प्लाट से वंचित पत्रकारों को प्लाट दिलवाने के कार्य में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाने का आश्वासन दिया।
पत्रकार संन्यासी की तरह असंग कार्य करें: संत विमर्शानंदजी
संत विमर्शानंदजी महाराज ने कहा कि पत्रकार संन्यासी की तरह असंग व निसंग होकर कार्य करें तो समाज का हित होगा। उन्होंने पत्रकारों को भटकाव के इस काल में स्वयं को राम व अर्जुन की कसौटी पर परखते हुए निष्पक्ष पत्रकारिता करने की प्रेरणा दी।
मजबूर की आवाज है मीडिया: बिशनाराम सिहाग
नोखा विधायक सुशीला डूडी के प्रतिनिधि के रूप में कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष बिशनाराम सिहाग ने पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बताते हुए कहा कि मीडिया पीड़ित की आवाज बने और जन मुद्दे उठाए।
समारोह की अध्यक्षता करते हुए मुदित खजांची ने कहा कि कलम भारत के संविधान के गौरव की रक्षा करती है।
कार्यकारिणी ने ली शपथ, वरिष्ठ पत्रकार रहे मौजूद
प्रेस क्लब के अध्यक्ष कुशाल सिंह मेड़तिया ने कहा कि खबर व्यक्तिगत नहीं होती और पत्रकार का काम खबरें करना है। महासचिव विशाल स्वामी ने स्वागत उद्बोधन देते हुए संगठन को एकजुट होकर पत्रकार हित में कार्य करने की बात कही।
कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने निर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ दिलवाई। वरिष्ठ पत्रकार रवि विश्नोई ने कार्यक्रम का संचालन किया।
समारोह में प्रकाश पुगलिया, बृजमोहन रामावत, अजीज भुट्टा, दिनेश गुप्ता, शिवकुमार स्वामी, तुलसीराम चौरडिय़ा, शुभकरण पारीक, रवि बिश्नोई, कौशलेष गोस्वामी, जितेन्द्र व्यास, उमाशंकर व्यास, महेश स्वामी, उमाशंकर व्यास, अशोक राजपुरोहित, सुरेंद्र सिंह, रितेश मिश्रा, राजेश छंगाणी, शिव भादाणी, विनोद जोशी, पुखराज शर्मा नोखा, राजेन्द्र स्वामी, सुनील शर्मा, आनंद आचार्य, रोशन बाफना, विनय थानवी सहित जिले भर की सभी तहसीलों एवं बीकानेर शहर के पत्रकार मौजूद रहे।
विशिष्ट जन रहे मौजूद
क्लब महासचिव विशाल स्वामी ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह में पीआरओ हरिशेकर आचार्य, भाजपा देहात अध्यक्ष श्याम पंचारिया, शहर अध्यक्ष सुमन छाजेड़, ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनोद गिरी गुसाई, गुमानसिह राजपुरोहित, दीपक पारीक, दिलीप पुरी, भंवरलाल जांगीड़, पूर्व पीआरओ राजेन्द्र भार्गव, कांग्रेस सेवादल प्रदेश उपाध्यक्ष विमल भाटी, कांग्रेस आईटी सेल प्रदेशाध्यक्ष विक्रम स्वामी, सामाजिक कार्यकर्ता प्रिशु स्वामी, विक्रम सिंह कोटडिय़ा, कैरियर काउंसलर चंद्रशेखर माली सहित अनेक प्रबुद्धजन शामिल रहे।
इन्हें मिला दायित्व (पूरी कार्यकारिणी)
- निर्वाचित: अध्यक्ष कुशालसिंह मेड़तिया, महासचिव विशाल स्वामी, कोषाध्यक्ष गिरीराज भादाणी, सदस्य निखिल स्वामी, मुकुंद खंडेलवाल, गुलाम रसूल, दिनेश जोशी।
- 
मनोनीत कार्यसमिति:
- वरिष्ठ उपाध्यक्ष: नीरज जोशी, रवि विश्नोई, नासीर जैदी।
- उपाध्यक्ष: उमाशंकर व्यास, प्रमोद आचार्य, संजय पारीक, नारायण उपाध्याय, रवि पुगलिया।
- सचिव: त्रिभुवन रंगा, रामदयाल विश्नोई, रामप्रताप गोदारा, विनोद मोदी, विनोद दाधीच।
- खेल प्रभारी: राजेंद्र स्वामी।
- खेल सहप्रभारी: अनिल रावत।
- कार्यालय प्रभारी: जितेंद्र गहलोत।
- संगठन मंत्री: पवन भोजक।
- संगठन सहमंत्री: रितेश यादव।
- मनोनित कार्यकारिणी सदस्य: साहिल पठान, सरजीत सिंह, जितेंद्र नांगल, मोहन कडेला, संजय स्वामी, राजीव जोशी।
 









 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
0 Comments