Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: दो ग्राम विकास अधिकारी सेवा से बर्खास्त, 5 साल से अधिक समय से ड्यूटी से रहे अनुपस्थित

India-1stNews



बीकानेर, 24 अक्टूबर। पांचू पंचायत समिति के दो ग्राम विकास अधिकारियों —  रमेश ओझा और गिरधर स्वामी को राजकीय सेवा से हटा दिया गया है।
सीईओ जिला परिषद, श्री सोहनलाल ने बताया कि दोनों अधिकारी 5 वर्षों से अधिक समय से बिना सक्षम स्तर से अवकाश स्वीकृत कराए ड्यूटी से अनुपस्थित थे।

जानकारी के अनुसार, ग्राम विकास अधिकारी  रमेश ओझा 2 जून 2016 से, जबकि  गिरधर स्वामी 20 नवंबर 2016 से लगातार बिना कार्यग्रहण किए अनुपस्थित चल रहे थे। इस कारण दोनों को राजस्थान सेवा नियमों के नियम 86 (3) व (4) के तहत स्वतः त्यागपत्र मानते हुए सेवा से पृथक किया गया।

सीईओ ने बताया कि जिला स्थापना समिति की बैठक 15 अक्टूबर 2025 को हुई, जिसमें दोनों मामलों का गहन परीक्षण किया गया। समिति ने दोनों अधिकारियों की दीर्घकालिक अनुपस्थिति को अनुशासनहीनता मानते हुए कार्रवाई की अनुशंसा की।

सीईओ के निर्देश पर पंचायत समिति पांचू के विकास अधिकारी जसवंत बिश्नोई ने दोनों ग्राम विकास अधिकारियों को राजकीय सेवा से पृथक करने के आदेश जारी किए।



Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement