Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर:महिला से दुष्कर्म, दूसरे दिन फिर आया आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा

India-1stNews



बीकानेर। जिले के नोखा थाना क्षेत्र में महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि 1 अक्टूबर को उसकी सास की तबीयत खराब होने के चलते उसका पति बीकानेर गया हुआ था और वह बच्चों के साथ घर पर अकेली थी।

रविवार देर रात जब पीड़िता अपने झोपड़े में सो रही थी, तभी गांव का ही निवासी फूलाराम जबरदस्ती झोपड़े में घुस आया और दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। महिला के शोर मचाने पर उसका जेठ और काका मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया। बाद में ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी और आरोपी को उनके हवाले कर दिया।

पीड़िता ने यह भी बताया कि शनिवार रात को भी फूलाराम ने उसके साथ दुष्कर्म किया था और बच्चों सहित जान से मारने की धमकी देकर उसे चुप करा दिया था। डर के कारण वह घटना के बारे में किसी को बता नहीं सकी।

नोखा थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज ने बताया कि पीड़िता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल करवाया जा रहा है और बयान लिए जा रहे हैं। जांच के बाद आरोप प्रमाणित पाए जाने पर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।




Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562