Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर का गौरव: कॉन्सेप्ट इंस्टीट्यूट के निदेशक भूपेंद्र मिड्ढा 'Best Principal Award' से सम्मानित; किरण बेदी व सायना नेहवाल ने दिया अवॉर्ड

India-1stNews



​बीकानेर/मुंबई। बीकानेर के कॉन्सेप्ट इंस्टीट्यूट (Concept Institute) के निदेशक भूपेंद्र मिड्ढा को Indian Talent Search Olympiad Excellence Awards 2025–26 में 'Best Principal Award' से सम्मानित किया गया है। मुंबई में आयोजित इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में मिड्ढा ने यह सम्मान प्राप्त कर बीकानेर का गौरव बढ़ाया है।

​पद्मश्री किरण बेदी और पद्मभूषण सायना नेहवाल ने किया सम्मानित

​यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें देश की दो प्रख्यात एवं प्रेरणादायक हस्तियों — पद्मश्री डॉ. किरण बेदी एवं पद्मभूषण सायना नेहवाल — के करकमलों द्वारा प्रदान किया गया।

​इस कार्यक्रम में देशभर के विभिन्न राज्यों से आए प्रमुख संस्थानों के निदेशक एवं प्रधानाध्यापक भी उपस्थित थे, जिनका औपचारिक स्वागत व अभिनंदन किया गया।

​शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण: डॉ. किरण बेदी

​इस अवसर पर डॉ. किरण बेदी ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थियों की प्रतिभा को उनकी प्रारंभिक अवस्था में ही निखारने में शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है।

​वहीं, बैडमिंटन स्टार सायना नेहवाल ने अपने बैडमिंटन करियर की त्याग, संघर्ष और ओलंपिक मेडल जीतने तक की प्रेरणादायक यात्रा को साझा कर छात्रों और शिक्षकों को प्रोत्साहित किया।

​पूरी टीम की मेहनत का परिणाम: मिड्ढा

​सम्मान प्राप्त करते हुए भूपेंद्र मिड्ढा ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी टीम को दिया। उन्होंने कहा:

​“यह उपलब्धि केवल मेरी नहीं, बल्कि हमारे विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों और पूरी टीम की मेहनत, विश्वास और सहयोग का परिणाम है।”


​कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि इंडियन टैलेंट सर्च ओलंपियाड एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जो विद्यार्थियों की प्रतिभा की पहचान और विकास में महत्वपूर्ण योगदान देती है।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement